भारती, लता, आंचल, राजवीर और सुशील बने संचालक
रुडकी, सितम्बर 7 -- रुड़की, संवाददाता। जिला सहकारी बैंक के संचालक के पांच पदों के लिए सोमवार को निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। निर्वाचन क्षेत्रों में हुए मतदान के बाद भारती देवी, लता, आंचल सिंघल, राजवीर सिंह और सुशील राठी को विजयी घोषित किया गया। निर्वाचन क्षेत्र-1 क्रय-विक्रय एवं सहकारी संघ में कुल 35 मतों में से भारती देवी को 21 और सुशील कुमार को 14 मत मिले। निर्वाचन क्षेत्र-2 खानपुर-लक्सर में कुल 12 मतों में से लता को सात और संगीता को चार मत मिले, जबकि एक मत नहीं पड़ा। निर्वाचन क्षेत्र-3 नारसन में कुल 17 मतों में से आंचल सिंघल को 12 और रूचि को पांच मत मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.