नई दिल्ली, अगस्त 25 -- भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से बाहर निकलकर स्पेसवॉक किया। उनके साथ अन्य अंतरिक्ष यात्री सोफी एडेनो भी थी। दोनों ने एक कम्युनिकेशन एंटीना लगाने का काम शुरू किया, जिसे वे अपने पिछले स्पेसवॉक के दौरान पूरा नहीं कर पाए थे।यह अंतरिक्ष स्टेशन के इतिहास का 283वां स्पेसवॉक था। दोनों का लक्ष्य यूनिटी मॉड्यूल के ऊपर मौजूद जेड1 ट्रस सेक्शन पर एक नया क्यू-बैंड एंटीना लगाना था। इस एंटीना को लगाने से अंतरिक्ष स्टेशन की कम्युनिकेशन व्यवस्था में बैकअप सुविधा फिर से बहाल हो जाएगी। यह अनिल का तीसरा स्पेसवॉक था। मेनन की पारिवारिक जड़ें केरल से जुड़ी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...