बस्ती, जनवरी 25 -- बस्ती, निज संवाददाता। भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर ठाकुर प्रेम नंदवंशी के संयोजन में पद यात्रा निकाली गई। प्रभारी मंत्री आशीष पटेल को ज्ञापन देकर जनपद मुख्यालय पर कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थापना और पार्क निर्माण की मांग किया गया। इसके पूर्व डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा गया। मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन संघर्षमय रहा। बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राजनीति में सादगी का उदाहरण प्रस्तुत किया। जो मांगे प्रस्तुत की गई हैं उसे चरणबद्ध ढंग से प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा। इस दौरान रामकिशन शर्मा, आलोक ठाकुर, दुर्गेश ठाकुर, राम सुमेर यादव, राम नयन पटेल, राम सिंह, अपना दल जिलाध्यक्ष राजमणि पटेल, शिवकुमार चौधरी, विजय कुमार ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...