भारतमाला सड़क निर्माण का विरोध रहे ग्रामीणों ने कंपनी मुंशी को पीटा
गुमला, मई 11 -- गुमला प्रतिनिघि । जिला मुख्यालय से सटे लट्ठा बरटोली गांव में भारतमाला सड़क परियोजना को लेकर ग्रामीणों का विरोध सोमवार को उग्र हो गया। सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने पहुंची शिवालया कंपनी के मुंशी दिगंबर सिंह के साथ प्रशासन की मौजूदगी में मारपीट की गई। जानकारी के अनुसार भारतमाला परियोजना के तहत सड़क निर्माण शुरू कराने के लिए कंपनी की गाड़ियां गांव पहुंची थीं। जैसे ही निर्माण की तैयारी शुरू हुई, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी सहमति के बिना जबरन सड़क निर्माण कराया जा रहा है। इसी बात को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने कंपनी के मुंशी को घेर लिया और उसकी पिटाई कर दी।विरोध प्रदर्शन में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण से उनकी खे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.