भारतमाला रोड पर कार-ट्रैक्टर की टक्कर, छह घायल
रांची, जून 4 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। ओरमांझी से धनबाद की ओर बन रही भारतमाला सड़क पर करौजाटोली गांव के समीप गुरुवार सुबह करीब 11 बजे कार और ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर में छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। घायलों में कार सवार उड़ीसा के अंगुल जिले के शिवपूर्ण प्रधान, अजय कुमार प्रधान, तपन कुमार प्रधान, नारायण बेड़ा और विजय कुमारी सेठी शामिल हैं। वहीं ट्रैक्टर चालक ओरमांझी के जीदू गांव निवासी सोनू कुमार महतो भी घायल हुआ है। यह भी पढ़ें- नेपाल में भारतीय श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। सूचना मिलने पर ओरमांझी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। कार सवार तपन कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.