बिहारशरीफ, अगस्त 5 -- भारतमाला परियोजना : करायपरसुराय से होकर गुजर रहा नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर, बदलेगी पहचान एक्सप्रेस-वे निर्माण में आई तेजी, बढ़ेगी संपर्कता, कारोबार को मिलेगा बढ़ावा करायपरसुराय में चार किलोमीटर तक छह लेन सड़क का जोर-शोर से हो रहा निर्माण फोटो : भारतमाला : करायपरसुराय प्रखंड के बेरथु मौजा में निर्माणाधीन भारतमाला परियोजना का नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर। करायपरसुराय, निज संवाददाता। भारतमाला परियोजना के तहत प्रस्तावित आमस-जयनगर नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर का निर्माण काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रखंड के बेरथु मौज में छह लेन वाला यह कॉरिडोर तेजी से बनाया जा रहा है। बिहार के लिए महत्वाकांक्षी मानी जा रही इस परियोजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि राज्य का पहला एक्सप्रेस-वे नालंदा जिले के करायपरसुराय अंचल से भी होकर गुजर रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों में...