भारतमाला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए अधिगृहित भूमि पर खेतीबाड़ी नहीं करने का निर्देश
चतरा, जून 26 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिगृहीत भूमि पर अब किसान खेती-बाड़ी नहीं कर सकेंगे। इस संबंध में विभाग द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से प्रभावित गांवों में सूचना प्रसारित कर आम लोगों को जागरूक किया गया। जानकारी अनुसार प्रस्तावित सिक्स लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पत्थलगड्डा प्रखंड के मरंगा, नवाडीह, बाजोबार, बोगसाड़म गांवों से होकर गुजरेगा। परियोजना के लिए आवश्यक भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है तथा प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि का भुगतान भी कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अधिगृहीत भूमि अब सरकारी संपत्ति है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति उक्त जमीन पर खेती-बाड़ी करता है। मिट्टी का उठाव करता है या किसी प्रकार का अतिक्रमण करता है तो उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.