सासाराम, जुलाई 13 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता सासाराम। वाराणसी-रांची-कोलकाता भारतमाला एक्सप्रेसवे (राष्ट्रीय राजमार्ग-319बी) का निर्माण जिले में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना पूरी होने के बाद वाराणसी से कोलकाता तक की यात्रा अधिक सुगम और कम समय में पूरी हो सकेगी। सासाराम होकर गुजर रहे इस एक्सप्रेसवे का निर्माण युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन दूसरी ओर भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान और राजस्व संबंधी प्रक्रियाओं को लेकर कई रैयत अब भी परेशान हैं। किसानों का कहना है कि विकास परियोजना का वे स्वागत करते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान भी समय पर होना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...