औरंगाबाद, जनवरी 21 -- हसपुरा प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोइलवां गांव में बुधवार को दक्षिणी क्षेत्र अध्यक्ष विनोद शर्मा की अध्यक्षता में भारतमाता का पोस्टर वितरण किया। अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष होने पर शताब्दी वर्ष पूरे भारत में मनाया जा रहा है। कोइलवां गांव में सभी कार्यकर्ता ग्रामीणों के घरों में संपर्क कर भारत माता के फोटो और स्टीकर वितरण किया। साथ ही हिंदुत्व के पांच बातें मुख्य रूप में बताया। जिला महामंत्री अमन कुशवाहा, मंडल महामंत्री दिलीप शर्मा, उपाध्यक्ष चितरंजन सिंह, पंचायत अध्यक्ष बबलू शर्मा, बूथ अध्यक्ष मनोज शर्मा, रामजन्म पासवान, सिद्धनाथ पटेल, रामजन्म शर्मा, राजेंद्र शर्मा समेत दर्जनों घर में जाकर संपर्क कर पोस्टर वितरण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...