सीवान, मई 26 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं को उत्तम सुविधा देने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सूचना क्रांति के इस युग में नई उड़ान भी भर रही है। इससे विशेषकर ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यह भी पढ़ें- मोबाइल नेटवर्क की समस्याभारतनेट योजना बीएसएनएल, सारण प्रमंडल छपरा के परिचालन प्रमुख रुपेन्द्र पाठक ने आईबी में प्रेसवार्ता करते हुए इसकी जानकारी सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतनेट योजना ग्रामीण इलाके में डिजिटल क्रांति लाने का कार्य कर रही है। इस योजना के जरिए गांव-गांव तक हाई स्पीड इंटरनेट सेवा पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। सरकार की इस योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। यह भी पढ़ें- 10वीं-12वीं...