गंगापार, अप्रैल 4 -- प्राथमिक विद्यालय भारतगंज में 'स्कूल चलो अभियान' के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन शनिवार को किया गया। शुरुआत प्रातः प्रधानाध्यापक निसार अहमद द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली में शामिल नन्हे-मुन्ने बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में तख्तियां, बैनर और पोस्टर लिए बच्चों ने पूरे क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया और अभिभावकों को अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मोहम्मद अली, अंशुमान सिंह, दिनेश कुमार, गायत्री देवी, सुशीला देवी आदि रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.