गंगापार, मार्च 21 -- ईद-उल-फितर के मौके पर कस्बा भारतगंज में इस बार ऐसा भावुक दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। आज़ादी के बाद पहली बार कस्बे में गंगा-जमुनी तहज़ीब की इतनी खूबसूरत और जीवंत तस्वीर सामने आई। शनिवार को ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद जैसे ही नमाजी बाहर निकले,सभासद शुभम केशरी उर्फ डंकू अपने साथियों शांति भूषण द्विवेदी, राजू केशरी आदि के साथ आगे बढ़े और मुस्लिम भाइयों को गुलाब के फूल भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत कर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं, चांद मो. चंदू, तौफीक कुरैशी और रवि भूषण द्विवेदी ने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में ईद की खुशियां दोगुनी कर आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे को और मजबूत करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.