भारतगंज बस अड्डे पर गड्ढों में डाली गई गिट्टी बनी मुसीबत
गंगापार, मई 21 -- भारतगंज-प्रतापपुर मार्ग पर सड़क के गड्ढों में की गई गिट्टी भराई अब राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए नई परेशानी बन गई है। बस अड्डे सहित मार्ग के कई हिस्सों में गड्ढों को भरने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा डाली गई गिट्टी सड़क पर फैल रही है, जिससे दोपहिया और छोटे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारतगंज मुख्य बस अड्डे पर लंबे समय से बड़े गड्ढे बने हुए थे। इसके अलावा उत्तर दिशा में मांडा रोड तथा दक्षिण दिशा में मांडा खास की ओर जाने वाले मार्ग पर भी सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। इस समस्या को हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने बीते सोमवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग हरकत में आया और गड्ढों में गिट्टी डालकर भराई करा दी। हालांकि विभाग की यह कार्रवाई लोगों को राहत देने के बजाय नई मुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.