भारतगंज के नामित तीनों सभासदों का किया स्वागत
गंगापार, मार्च 17 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। राज्यपाल की ओर से भारतगंज नगर पंचायत के लिए नामित तीनों सभासदों का मांडा मंडल के भाजपाइयों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। भारतगंज कस्बे के प्रदीप सोनी, अखिलेश केशरी और सुभाष कन्नौजिया को राज्यपाल ने नगर पंचायत भारतगंज का सभासद नामित किया। प्रदीप सोनी नगर पंचायत भारतगंज के भाजपा नेता रंजीत सोनी के भाई हैं। रंजीत सोनी की पत्नी भाजपा के प्रतीक पर नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुकी हैं। उक्त मनोनयन पर भाजपा जिलाध्यक्ष यमुनापार राजेश शुक्ला, मांडा मंडल अध्यक्ष भाजपा लीलावती गुप्ता, महामंत्री रामबली मौर्या व अमरेश चंद्र मिश्रा ने नामित तीनों सभासदों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.