गंगापार, फरवरी 14 -- भारतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। आस्था, श्रद्धा और उत्साह के प्रतीक महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार शाम कस्बा भारतगंज में भव्य शिवबारात निकाली जाएगी। शिवबारात का शुभारंभ पुराना सागर स्थित शिव मंदिर से होगा, जो मंगलवारी, त्रिमुहानी, बस अड्डा होते हुए शुक्रवारी बाजार तक पहुंचेगी। शिव बारात में भगवान भोलेनाथ की आकर्षक झांकी के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक झांकियां भी शामिल होंगी, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। उक्त जानकारी शिवबारात कमेटी के पदाधिकारियों ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.