नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- नेपाल में भारत, दक्षिण कोरिया, चीन, सिंगापुर की टीमें बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। इन देशों की टीमें नेपाल पहुंच चुकी हैं। नेपाल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लोक बहादुर छेत्री ने बताया कि 19 सदस्यीय भारतीय फोरेंसिक टीम नेपाल में डीएनए सैंपलों की जांच कर रही है। इसके साथ चीन की पांच सदस्यीय टीम भी काम कर रही है। दक्षिण कोरिया के विशेषज्ञ भी इस अभियान में शामिल हो गए। प्रक्रिया को और तेज करने के लिए सिंगापुर की छह सदस्यीय आपदा पीड़ित पहचान टीम भी नेपाल पहुंच गई। दक्षिण कोरिया की एक अतिरिक्त फोरेंसिक टीम भी जरूरी उपकरणों के साथ हाल ही में इस अभियान में शामिल हुई। यह भी पढ़ें- अब तक 166 भारतीयों को बचाया गया सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने में जुटी टीमेंछेत्री ने बताया कि नेपाली सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस ब...