नई दिल्ली, अगस्त 24 -- दुबई। भारत और छह खाड़ी देशों के समूह जीसीसी ने मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए जारी वार्ता की समीक्षा की है। सऊदी अरब में भारत के राजदूत विपुल ने रविवार को रियाद में इस बारे में जीसीसी के महासचिव जासिम मोहम्मद अलबुदैवी के साथ व्यापक बातचीत की। 'खाड़ी सहयोग परिषद' (जीसीसी) के सचिवालय ने बयान में कहा कि बैठक में भारत-जीसीसी संबंधों को मजबूत करने के तरीकों, क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर विचारों के आदान-प्रदान और अगले महीने होने वाली मंत्रीस्तरीय बैठक की तैयारियों की समीक्षा की गई। भारत और जीसीसी ने इस साल फरवरी में व्यापक व्यापार समझौते के लिए वार्ता फिर शुरू की थी। लेकिन पश्चिम एशिया संकट के कारण जून में यह बातचीत अस्थायी रूप से रुक गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...