भामौरी गांव में शहीद क्रांतिकारियों को किया नमन
मेरठ, अगस्त 18 -- देश की खातिर अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले वीर क्रांतिकारियों की याद में मंगलवार को भामौरी गांव में शहीद दिवस मनाया गया, जिसमें जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के साथ ही क्षेत्र से काफी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सभी ने शहीद स्मारक पर पुष्पार्पित कर शहीदों को नमन किया। इस दौरान मोटो की चौपाल पर हवन हुआ। उसके बाद गांव में प्रभात फेरी निकाली गई। बता दें कि 18 अगस्त सरधना के भामौरी गांव के लिए वह काला दिन था, जिस दिन ब्रिटिश फौज ने गांव पर चढ़ाई कर दी थी। इतिहास के पन्नों में यह घटना मिनी जलियावाला बाग कांड के नाम से दर्ज है। यह भी पढ़ें- भामोरी के शहीदों के वंशज सम्मानित इस दिन गांव में आयोजित पंचायत में शामिल वीर क्रांतिकारियों पर अंग्रेजों ने धोखे से गोलियां चला दी थी। जिसमें क्रांतिकारी पंडित राम स्वरूप शर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.