दरभंगा, जनवरी 7 -- दरभंगा। भीषण ठंड को देखते हुए भामाशाह सेवा संस्थान ने दोनार में कंबल वितरण किया। दरभंगा सदर प्रखंड के कल्याणा, साहिला, मोहल्लागंज इत्यादि जगहों पर वृद्ध, असहाय एवं दिव्यांगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस कार्य में संस्थान के संस्थापक सदस्य राजेश्वर शाह राजू, अध्यक्ष सत्यनारायण साहू, उपाध्यक्ष राम बाबू शाह, सचिव विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष विनोद प्रसाद, सदस्य कवि मोहन आदि ने सहयोग दिया। उन्होंने आगे भी कंबल वितरण की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.