हजारीबाग, मार्च 3 -- बरही प्रतिनिधि। भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हर्षोल्लास से होली मिलन समारोह मनाया गया। प्रधानाचार्य रजनीश कुमार पाण्डेय ने समारोह में आए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि होली नीरसता पर उल्लास का विजय पर्व है। उन्होंने सभी बरही वासियों को होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अमित कुमार, सह सचिव दिनेश साहू , कोषाध्यक्ष रोहित कुमार, साहू समाज के मुखिया सुरेश साहू, समिति के सदस्य सूरज कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कोडरमा जिला संचालक दयानन्द चौरसिया, नंदकिशोर कुमार, निरंजन केशरी, भगवान केशरी, बरही प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजदेव गुप्ता समेत अनेक लोग समारोह में शामिल थे। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने कहा कि विद्यालय परिवार एक साथ मिलकर होली मिलन समारोह का आयोजन करते हैं, जिससे कि सभी...