हजारीबाग, मई 9 -- बरही, प्रतिनिधि। शनिवार को भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बाल संसद ने शपथ ग्रहण किया। विद्यालय में बाल संसद शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रजनीश कुमार पाण्डेय, मुख्य अतिथि पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार एवं राजू कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य ने बाल संसद को संबोधित करते हुए कहा कि बाल संसद का गठन प्रांतीय योजना के अनुसार प्रत्येक सत्र में किया जाता है। इससे छात्रों में लोकतांत्रिक व्यवस्था, नेतृत्व क्षमता एवं व्यवहार कुशलता के गुण का विकास होता है। यही बच्चे भविष्य में देश और समाज का नेतृत्व करेंगे। प्रधानमंत्री के पद पर कक्षा 10 के छात्र समर कुमार का बाल संसद ने अनुमोदन किया। यह भी पढ़ें- बाल संसद गठित, विद्यार्थियों को मिली जिम्मेदारी प्रधानमंत्री एवं इनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.