हजारीबाग, जनवरी 24 -- बरही, प्रतिनिधि। भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दशम के माध्यमिक परीक्षा के लिए सेंटअप छात्र छात्राओं का स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसके साथ विद्यालय में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश कुमार पांडेय, प्रबंधन समिति के रोहित कुमार और कक्षा दशम के भैया बहनों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य मनीष और आचार्य संजीव ने किया। प्रधानाचार्य, आचार्य और छात्र छात्राओं ने सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर देश की आजादी के लिए उनके योगदान को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य ने माध्यमिक परीक्षा के परीक्षार्थी दशम कक्षा के छात्र छात्राओं की विदाई करते हुए कहा कि आपने जो ज्ञान,संस्कार और अनुशासन सीखा है,वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.