भामाशाह जयंती पर सम्मानित हुए टैक्सपेयर्स
उन्नाव, जून 29 -- उन्नाव, संवाददाता। दानवीर भामाशाह की जयंती पर आयोजित व्यापारी कल्याण दिवस में जनपद के सर्वाधिक राज्य कर (जीएसटी) देने वाले कारोबारियों को सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन और राज्य कर विभाग की ओर से कब्बाखेड़ा स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित समारोह में व्यापारियों, उद्योगपतियों और विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं राज्य कर कानपुर जोन-प्रथम की अपर आयुक्त सांत्वना गौतम ने कहा कि आज के दौर में करदाता देश और समाज के विकास में वही भूमिका निभा रहे हैं, जो इतिहास में दानवीर भामाशाह ने निभाई थी। उन्होंने समय पर कर भुगतान को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताया। यह भी पढ़ें- भामाशाह के नाम पर चौराहे और सड़क की मांग सहायक आयुक्त प्रशांत कुमार द्विवेदी ने भामाशाह के त्याग और योगदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.