पूर्णिया, अप्रैल 30 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष बमबम साह के नेतृत्व में वैश्य समाज के महान पुरुष भामाशाह की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भामाशाह का जन्म 29 अप्रैल 1547 को हुआ था। वे राजस्थान के मेवाड़ साम्राज्य के महान दानवीर के रूप में प्रसिद्ध हुए। उन्होंने महाराणा प्रताप के परामर्शदाता के रूप में कार्य किया और संघर्ष के समय सैनिकों के लिए अपार धनराशि दान की। भामाशाह द्वारा दिया गया सहयोग इतना बड़ा था कि उससे 25 हजार सैनिकों का 12 वर्षों तक खर्च चल सकता था। राष्ट्र और समाज के प्रति उनका योगदान इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनाई गई दानवीर भामाशाह की 479वीं जयंती कार्यक्रम में वैश्य समाज के कई लोगों ने भाग लिया और भ...