रामगढ़, अप्रैल 23 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले में दान और सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है। भामाशाह जयंती के अवसर पर 23 अप्रैल को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सुगिया गांव में एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह में सहयोग कर समाजसेवा की मिसाल पेश की गई। दुर्गा प्रसाद (काल्पनिक नाम) की पुत्री पूजा कुमारी के विवाह के लिए भामाशाह फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष अमित साहू के सौजन्य से आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस सहयोग में ड्रेसिंग टेबल, डाइनिंग टेबल, कुर्सियां, दो पैकेट चावल, खाद्य तेल, 25 पैकेट पापड़ सहित अन्य जरूरी सामान शामिल थे। यह भी पढ़ें- भामाशाह की जयंती पर तैलिक साहू महासभा ने बांटे शर्बत, जलेबी और पानी के बोतल इस मदद से विवाह की तैयारियों में जुटे परिवार को काफी राहत मिली और आर्थिक बोझ भी कम ह...