भामाशाह जयंती पर दस व्यापारियों को किया गया सम्मानित
सोनभद्र, जून 29 -- सोनभद्र, संवाददाता। वीर शिरोमणि दानवीर भामाशाह की जयंती सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान जनपद के सर्वाधिक कर (टैक्स) जमा करने वाले 10 प्रतिष्ठित व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं व्यापारी वर्ग ने भामाशाह के त्याग, राष्ट्रभक्ति और दानशीलता को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि भामाशाह ने अपना सर्वस्व महाराणा प्रताप और राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित कर भारतीय इतिहास में अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति आज भी समाज और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। यह भी पढ़ें- व्यापारी और बच्चे भामाशाह पुरस्का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.