भामाशाह जयंती पर उत्कृष्ट करदाताओं व उद्यमियों का सम्मान
कन्नौज, जून 29 -- कन्नौज। दानवीर भामाशाह की जयंती पर सोमवार को कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में "व्यापारी कल्याण दिवस" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के उत्कृष्ट करदाताओं, युवा उद्यमियों और महिला उद्यमियों को भामाशाह सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही व्यापारियों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी ने कहा कि व्यापारियों द्वारा जमा किया गया कर प्रदेश के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने व्यापारियों से मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ उठाने और कर भुगतान के प्रति जागरूक रहने की अपील की। यह भी पढ़ें- व्यापारी और बच्चे भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित इस अवसर पर सर्वाधिक राज्य कर जमा करने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.