महाराजगंज, अप्रैल 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चिऊरहा एसएसबी कैंप के पास स्थित रामसागर गुप्ता के आवास पर भारतीय साहू तैलिक राठौर महासभा/साहू तैलिक कल्याण समिति की मासिक बैठक हुई। जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी 29 अप्रैल को दानवीर भामाशाह की जयंती को भव्य रूप से मनाने की रणनीति बनाई गई। संचालन अनिल कुमार एडवोकेट ने किया।जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी ब्लॉकों में जल्द से जल्द पूर्ण गठन कराया जाएगा। साथ ही जयंती कार्यक्रम में समाज के सभी पदाधिकारियों की सक्रिय व अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जिला संयोजक लालजी गुप्ता ने भामाशाह के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने महाराणा प्रताप के संघर्ष में अपनी संपूर्ण संपत्ति समर्पित कर देशभक्ति और त्याग का अद्वितीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.