दरभंगा, अप्रैल 30 -- दरभंगा। लहेरियासराय स्थित तारालाही भामाशाह मंदिर परिसर में बुधवार को दानवीर भामाशाह की जयंती पर समारोह हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश शाह ने की। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि भामाशाह के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। मौके पर संजीव साह, अश्विनी कुमार, सत्यनारायण साह, प्रो. विनोद कुमार साहू, मनोज सुधांशु, सेवा निवृत्त चिकित्सक डॉ. शीला साहू सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज शाह ने किया। यह भी पढ़ें- जयंती पर भामाशाह को किया गया याद, दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- जयंती पर तैलिक साहू समिति ने भामाशाह को किया नमन यह भी पढ़ें- दानवीर भामाशाह की जयंती पर यज्ञशाला में जुटे नेता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...