पटना, अप्रैल 29 -- भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ की ओर से बुधवार को रवींद्र भवन में दानवीर भामाशाह जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि दानवीर भामाशाह भारतीय संस्कृति में त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भामाशाह ने अपना सर्वस्व दान देकर राष्ट्र और समाज के लिए जो उदाहरण प्रस्तुत किया, वह आज भी प्रेरणादायी है। समाज को भामाशाह के आदर्शों का अनुसरण करते हुए जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि उनके त्याग और बलिदान की भावना आज के समय में भी उतनी ही प्रासंगिक है। यह भी पढ़ें- राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भामाशाह को दी श्रद्धांजलि अध्यक्षीय भाषण म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.