भामाशाह के आदर्शों पर चलने का संकल्प, सपा नेताओं ने याद किया राष्ट्रसेवा का योगदान
कन्नौज, जून 29 -- कन्नौज। नसरापुर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को दानवीर भामाशाह की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भामाशाह के त्याग, राष्ट्रप्रेम और समाजहित में किए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताया। कार्यक्रम सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसका संयोजन व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष प्रत्येस तोमर, व्यापारी नेता दिनेश गुप्ता तथा वरिष्ठ सपा नेता भानु गुप्ता ने किया। इस दौरान दिनेश गुप्ता और प्रत्येस तोमर ने दानवीर भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके राष्ट्रहित में किए गए ऐतिहासिक योगदान को स्मरण कियाl वक्ताओं ने कहा कि भामाशाह का जीवन त्याग, समर्पण और निस्वार्थ सेवा की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- सपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.