मुजफ्फरपुर, अप्रैल 23 -- मुजफ्फरपुर, वसं। राष्ट्रभक्ति और अद्वितीय त्याग के प्रतीक दानवीर भामाशाह की जयंती पर गुरुवार को बैरिया में साप्ताहिक समारोह का शुभारंभ हुआ। समारोह का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी और नगर विधायक रंजन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय मंत्री ने भामाशाह के जीवन को निस्वार्थ सेवा और राष्ट्र समर्पण का सर्वोच्च उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि जब देश कठिन दौर से गुजर रहा था, तब भामाशाह ने अपना सर्वस्व अर्पित कर महाराणा प्रताप का साथ दिया। नगर विधायक रंजन कुमार ने युवाओं से आह्वान किया कि वे भामाशाह के आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने में योगदान दें।इस यह भी पढ़ें- भामाशाह जयंती पर मानवता की मिसाल, जरूरतमंद बेटी क...