जमशेदपुर, अप्रैल 23 -- जमशेदपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी द्धारा बृहस्पति को महादानवीर भामाशाह की 480वीं जयंती समारोह स्वाभिमान दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। साकची भामाशाह चौक (एमजीएम अस्पताल गोलचक्कर) पर कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में आयोजित हुए कार्यक्रम का तैलिक साहू समाज के गणमान्य लोगों द्धारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया। महादानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। हजारों लोगों के बीच शीतल जल, शर्बत, जलेबी एवं पानी के बोतल का वितरण किया गया। इससे पहले समाज के गणमान्य लोगों को पगड़ी एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राकेश साहू ने कहा कि लोकहित व आत्म सम्मान के लिए अपना सर्वस्व दान कर देने वाली उदारता के इस गौरव पुरूष की प्रेरणा क...