मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। जिला राजद व्यावसायिक प्रकोष्ठ दानवीर भामाशाह की जयंती पटना में मनाएगा। इसके लिए रविवार को प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामबाबू साह की अध्यक्षता में बैरिया स्थित एक सभागार में बैठक की गई। बैठक में मुख्य अतिथि राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता ने कहा कि 29 अप्रैल को पटना स्थित राजद प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में धूमधाम से जयंती मनाई जाएगी। इसके लिए मुजफ्फरपुर से आधिकाधिक लोगों को भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम बाबू साह, इंजीनियर शिवनंदन साह, साहू भूपाल भारती, सीए अमित कुमार, रमेश गुप्ता आदि नेता शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...