बदायूं, जून 29 -- दानवीर शिरोमणि श्री भामाशाह की 479 वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार शाम शहर के भामाशाह चौक पर श्री भामाशाह सेवा समिति ने माल्यार्पण एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। संचालक मुनेंद्र कुमार सिंह ने भामाशाह के कार्यों का बखान किया। मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह व पूर्व सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने भामाशाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सदर विधायक ने कहा कि श्री भामाशाह के त्याग, दानशीलता और राष्ट्रसेवा के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लें। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- जयंती पर याद किए गए दानवीर भामाशाह, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प यह भी पढ़ें- सुपौल : भामा शाह के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प यह भी पढ़ें- भामाशाह की जयंती ...