भामाशाह की जयंती को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया
गंगापार, जून 29 -- दानवीर भामाशाह की जयंती के मौके पर सोमवार को घूरपुर में अखिल एकता उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जायसवाल के नेतृत्व में जयंती को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया। इस बीच संजीव जायसवाल ने कहा कि दानवीर भामाशाह का जीवन बहुत ही संघर्ष शील रहा उन्होंने देश और व्यापारियों के हित में अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। जिससे आज भी उनका नाम देश में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। उन्होंने बताया कि अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल आज के दिन पूरे भारत में 21 राज्यों में भामाशाह की जन्म जयंती को प्रेरणा दिवस के रूप में मना रहा है ।उन्होंने कहा कि आज के समय में भी देश के बड़े बड़े व्यापारी और उद्योग पति भामा शाह की ही तरह देश की अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करने में अपना पूर्ण सहयोग दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- भामाशाह के आदर्शों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.