मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- मुजफ्फरपुर, वसं। दानवीर भामाशाह की जयंती पर बैरिया स्थित भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सह जिला बीस सूत्री सदस्य धर्मेंद्र साहू के आवास पर साप्ताहिक समारोह समापन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। नगर विधायक रंजन कुमार, कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता, भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, भाजपा पश्चिमी मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, भाजपा नेता भगवान लाल सहनी सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। नगर विधायक रंजन कुमार ने कहा कि दानवीर भामाशाह का जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत उदाहरण है। उनका योगदान इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। वहीं कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि भामाशाह ने महाराणा प्रताप के संघर्ष में जो आर्थिक सहयोग दिया, वह देशभक्ति की अनुपम मिसाल है। सभी ...