बोकारो, फरवरी 10 -- गोमिया। भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के पूर्व महामंत्री पारसनाथ ओझा (75 वर्ष) का सोमवार को गोमिया प्रखंड अंतर्गत स्वांग कोलियरी स्थित वन कॉलोनी में निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। वे 1965 में गोमिया आए थे और तब से मजदूर आंदोलन से सक्रिय रूप से जुड़े रहे। वे यूनियन के कार्यों में सदैव व्यस्त रहते थे और मजदूरों की समस्याओं को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार दौरे करते थे। कई बार 20-20 दिनों तक उनका अधिकांश समय ट्रेन यात्रा में ही बीतता था। अंतिम संस्कार बोकारो थर्मल के लालपुर घाट पर किया गया। भामसं एवं विभिन्न यूनियन नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। सीसीएल बीएंडके व कथारा तथा आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। पूर्व मुखिया विनोद पासवान, अवधेश सिंह, आर ...