शाहजहांपुर, मई 9 -- शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के देवकली गांव निवासी एक युवक शनिवार को चांदपुर रोड स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।बताया जा रहा है कि युवक के अपनी भाभी से प्रेम संबंध थे। इसी बीच युवक की शादी तय हो गई थी। आरोप है कि भाभी ने शादी का विरोध करते हुए मामले को लेकर हंगामा कर दिया, जिससे रिश्ता टूट गया। शादी टूटने के बाद युवक काफी परेशान और तनाव में चल रहा था। यह भी पढ़ें- पारिवारिक कलह के चलते मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक शनिवार को वह अचानक घर से निकलकर चांदपुर रोड स्थित टावर पर चढ़ गया और ऊपर बैठ गया।घटना की जानकारी मिलते ही सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों औ...