नजीबाबाद(बिजनौर), दिसम्बर 12 -- यूपी के बिजनौर में एक युवक ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है। दो साल की भतीजी की गर्दन काटकर जान ले ली और पांच साल के भतीजे को छत से फेंक दिया। नजीबाबाद के मंडावली थाना क्षेत्र में ग्राम राजपुर नवादा में हुई वारदात से सनसनी फैल गई। घायल भतीजे का उपचार चल रहा है। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घटना के पीछे आरोपी देवर का भाभी के साथ विवाद को कारण बताया जा रहा है। गांव राजपुर नवादा में पीडब्ल्यूडी कर्मचारी जय सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा अरुण और छोटा बेटा हिमांशु (22) है। गुरुवार देर शाम हिमांशु का किसी बात पर अपनी भाभी मंजू से विवाद हो गया। इस पर उसने मंजू की दो वर्षीय बेटी मानवी की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.