गोरखपुर, सितम्बर 2 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया। आरोप है कि विरोध पर देवर ने उसे व उनकी सास को ईंट लेकर दौड़ा लिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी देवर उमेश के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। वह अपनी सास व तीन वर्ष की बेटी के साथ घर पर रहती है। आरोप लगाया कि देवर उमेश करीब 4 माह से उसे परेशान कर रहा है। बीते 25 अगस्त को उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। सास के आने पर ईंट लेकर दौड़ा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...