औरैया, नवम्बर 9 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव शाला पन्हर में घरेलू विवाद के चलते देवर-देवरानी ने भाभी की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शाला पन्हर निवासी मनमोहन पुत्र परशुराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह घर पर नहीं था। उसी दौरान उसकी पत्नी भूरी देवी का भाई राजनरायन और उसकी पत्नी सुनीता देवी से किसी घरेलू मामले को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए भूरी देवी पर डंडों और घूंसों से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घायल भूरी देवी को आनन-फानन में जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। वहां उसका उपचार किया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.