भाभी से ऐसी ठनी कि चाचा ने उजाड़ दिया अपना ही घर; धौलपुर में तिहरे हत्याकांड की कहानी
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- दो मासूम बच्चों के लिए नाश्ता खरीदने वाला चाचा ही उनकी मौत की वजह बन जाएगा, किसी ने इसकी कल्पना भी नहीं की होगी। बाजार से खाने-पीने का सामान खरीदा, बच्चों को साथ लेकर खेतों की तरफ गया और फिर ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया, जिसने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। राजस्थान के धौलपुर जिले के पुरा सिकरौदा गांव में सामने आए तिहरे हत्याकांड की पुलिस जांच में अब घटनाक्रम की परतें खुली हैं। पुलिस के मुताबिक, 25 वर्षीय विष्णु कुशवाह ने अपने दो मासूम भतीजों सनी उर्फ रामकिशोर (8) और मानस (6) की गला और मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी फंदा लगाकर जान दे दी। शुरुआती जांच में इस पूरे घटनाक्रम के पीछे पारिवारिक विवाद और आपसी मनमुटाव की बात सामने आई है।बहन के ससुराल से लौटकर भतीजों को ले गया साथ पुलिस जांच के अनुसार, 20 अक्टूबर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.