बुलंदशहर, अप्रैल 11 -- कोतवाली देहात पुलिस ने शाहरुख हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शाहरुख की हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली है। वारदात का मुख्य आरोपी एक पुराने मामले में जेल जा चुका है, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने शुक्रवार को खुलासा करते हुए बताया 6 अप्रैल को कोतवाली देहात क्षेत्र के भाईपुरा रोड स्थित मुर्गा फार्म के पास शाहरुख निवासी रुकनसराय का शव मिला था। शाहरुख के सिर और चेहरे पर भारी वस्तु से चोट पहुंचाए जाने के निशान थे। उसको गोली भी मारी गई थी। शाहरुख के भाई तालिब की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने दो ...