संवाददाता, सितम्बर 1 -- मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना पुलिस ने गांव तावली में महिला की हत्या का खुलासा करते हुए उसके पति और सगे भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पति के अपनी भाभी से अवैध संबंध थे। पत्नी मोहसीना इसका विरोध करती थी। इसी को लेकर पति ने अपने भाइयों और अन्य परिजनों के साथ मिलकर दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल दुपट्टा बरामद कर लिया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 30 अगस्त को हरसौली निवासी नदीम ने शाहपुर थाने में तहरीर दी थी। उसने बताया कि उसकी बहन मोहसीना की शादी करीब 13 साल पहले तावली निवासी राशिद पुत्र अय्यूब से हुई थी। दंपति के तीन बच्चे हैं।भाभी से अवैध संबंधों का पत्नी विरोध करती थी आरोप है कि राशिद के अपनी भाभी से अवैध संबंध थे। म...