भाभी से अफेयर का ताना देने पर पत्नी की हत्या, थाने पहुंच पति बोला- 30 साल पहले ही मार देना था
राजगीर, अगस्त 8 -- अनूप कुमार, राजगीर। बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में एक पति ने धारदार चाकू से अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात राजगीर के माली टोला में शनिवार सुबह हुई। मृतका की पहचान 65 साल की बच्ची देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के पति गिन्नी मालाकार को हिरासत में लिया है। गिन्नी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अक्सर भाभी से अवैध संबंध का ताना मारती थी। इसी वजह से उसने पत्नी की हत्या कर दी। उसने पुलिस से यह भी कहा कि अगर 30 साल पहले ही पत्नी को मार दिया होता तो आज यह नौबत नहीं आती। पुलिस के अनुसार ,प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, हत्या के पीछे जमीन विवाद समेत अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद आरोपी पति ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। पूछताछ में उसने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.