नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- बिहार की राजधानी पटना में भाभी के प्यार में एक युवक का कत्ल हो गया। खुसरूपुर में भाभी से प्रेम प्रसंग के चलते बड़े भाई द्वारा छोटे भाई की हत्या किए जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के लोदीपुर दनियालपुर में गुरुवार की रात बड़े भाई ने छोटे भाई के पेट में छुरे से वार कर जख्मी कर दिया। हमले में पीड़ित की आंत बाहर निकल गई। घटना के बाद आरोपी बड़ा भाई फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मृतक की पहचान लोदीपुर दनियालपुर निवासी सजिंद्र रविदास के पुत्र शैलेश रविदास (19 वर्ष) के रूप में हुई है। आनन फानन में परिजन ने उसे पीएमसीएच ले गए,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शैलेश की हत्या का आरोप बड़े भाई शत्रुध्न रविदास पर लगाया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बताया जाता है कि कुंवारे शै...