लखनऊ, जनवरी 12 -- पारा के मर्दन खेड़ा गांव में शनिवार देर रात पारिवारिक विवाद के चलते प्रॉपर्टी डीलर ने अवैध असलहे से जान से मारने की नीयत से भाभी पर फायर कर दिया। हालांकि, गोली महिला को न लगकर बाथरूम की दीवार में जा लगी थी। बड़े भाई ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि मर्दन खेड़ा निवासी ट्रांसपोर्टर दिलीप यादव पत्नी संध्या और छोटे भाई प्रॉपर्टी डीलर सूरज यादव के साथ रहते हैं। दोनों भाइयों में जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार रात सूरज यादव अत्यधिक शराब के नशे में आया और गाली गलौज करने लगा। पत्नी संध्या के विरोध करने पर सूरज ने अवैध असलहे से भाभी पर फायर कर दिया। संध्या ने घूमकर अपनी जान बचाई, जिससे गोली बाथरूम की दीवार में जा लगी। गोली मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.