संवाददाता, जुलाई 15 -- Nanad Killed her Bhabhi: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक ननद ने अपनी भाभी की जान इस वजह से ले ली कि उसे उस पर अपने पति से अवैध संबंध रखने का शक था। ननद ने सब्जी काटने वाले चाकू से ताबड़तोड़ वार कर भाभी की हत्या कर दी। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मृतका की ननद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि ननदोई से अवैध संबंधों के शक को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के चलते यह हत्या की गई। हत्या में इस्तेमाल किया गया रसोई का चाकू भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार महिला को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना, मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की है। 12 जुलाई को किदवई नगर निवासी अधिवक्ता आकिब अंसारी ने अपनी भतीजी निदा की चाकू से गोदकर ह...