बलिया, अप्रैल 29 -- बलिया। सहतवार पुलिस ने चितबिसांव निवासी अवनीश पांडेय के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी की भाभी प्रियंका पत्नी अमित पांडेय ने पुलिस को बताया है कि पति के द्वारा भेजा गया पैसा मांगने गयी तो देवर ने मारपीट किया। आरोप लगाया है कि उसने जान से मारने की धमकी भी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...